एटलेटिको के साथ 2026 तक बने रहेंगे निग्वेज

मेड्रिड, 2 जुलाई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के मिडफील्डर साउल निग्वेज ने स्पेनिश टॉप डिवीजन क्लब के साथ अपना करार 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 22 साल के मिडफील्डर ने अपने करार में पांच साल की वृद्धि की है। 2026 तक वह क्लब के साथ 14 सीजन पूरी कर लेंगे।

निग्वेज ने 2012 में क्लब के साथ करार किया था और उनका पहला करार 2012 में समाप्त हो रहा था।

निग्वेज स्पेन के लिए यूरोपीयन यू-21 चैम्पियनशिप में खेले थे। यह टीम शुक्रवार को हुए फाइनल मैच में जर्मनी के हाथों 0-1 से हार गई थी।

निग्वेज ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक पांच गोल किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493