साओ पाउलो से अलग हुए बील

रियो डी जनेरियो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। लीवरपूव की अंडर-23 टीम के पूर्व कोच माइकल बील ने ब्राजीली सेरी-ए क्लब साओ पाउलो के सहायक प्रबंधक पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ब्रिटेन निवासी बील ने क्लब के साथ सात महीने गुजारे और वह रोजेरियो केनी के सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।

बील ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है और ब्राजील में काम करते हुए उन्होंने अच्छा महसूस किया।

साओ पाउलो ब्राजीली सेरी ए चैम्पियनशिप में अभी 16वें स्थान पर है। उसे 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत मिल सकी है।

बील ने फुटबाल पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं और वह चेल्सी की यूथ टीम के कोच भी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493