अफ्रीका ने सुरक्षा परिषद में सुधारों की वकालत की

अदीस अबाबा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अफ्रीकी संघ (एयू) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीका महाद्वीप को अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने को लेकर अफ्रीकी देशों से एकसुर में पूरी ताकत से आवाज उठाने का आह्वान किया है।

एयू आयोग के उपाध्यक्ष, थॉमस क्वेसी क्वार्टी ने यह आह्वान ऐसे समय में किया है, जब अफ्रीकी देशों के नेता सोमवार और मंगलवार को इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में होने वाले एयू के 29वें शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार कर उसमें अफ्रीकी महाद्वीप को स्थायी सीटें दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव पारित करने वाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्वार्टी के हवाले से कहा है, “हमने गौर किया है कि अफ्रीकी संघ (एयू) की वजह से लोग अब अफ्रीका को गंभीरता से लेने लगे हैं। अफ्रीकी देश जितना अधिक से अधिक साथ आकर काम करेंगे और जितना ही अफ्रीकी देश एकजुट होकर एकसुर में अपनी बात रखेंगे, उतनी ही संभावना है कि लोग हमें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।”

कई अफ्रीकी देशों ने 2005 में एकसाथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र में सुधार की बात रखी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी महाद्वीप को दो स्थायी सीटें और पांच अस्थायी सीटें प्रदान करने और नए स्थायी सदस्यों को वीटो प्रदान करने की मांग रखी।

एयू का तर्क है कि 1945 में जब संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई, तब उसमें अधिकतर अफ्रीकी देशों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला था और 1963 में जब पहली बार संयुक्त राष्ट्र में सुधार किया गया तब अफ्रीका को प्रतिनिधित्व तो मिला, लेकिन उतनी मजबूती के साथ नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493