पोटोमैक (मैरीलैंड), 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन अटवाल और दक्षिण कोरिया के सुंग कांग पीजीए टूर टूर्नामेंट क्विकेन लोंस के तीसरे दौर में शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अटवाल इस समय शानदार खेल रहे हैं और यह उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ सप्ताहों में से एक है। वह तीसरे दौर में आठ होल का खेल होने के बाद पांच अंडर के स्कोर पर हैं।
सुंग ने तीसरे दौर में नौ होल तक पांच अंडर का स्कोर किया है। उन्होंने इस स्कोर तक दो बर्डी और दो बोगी लगाईं।
87वीं वरीयता वाले सुंग ने पांचवें और छठे होल पर बर्डी लगाई। उनकी दो बोगी तीसरे और नौवें होल पर आईं।
दोनो खिलाड़ी तीसरे दौर में स्वीडन के डेविड लिंगमेर्थ के काफी करीब हैं। उन्होंने तीसरे दौर में सात होल तक दो ओवर का स्कोर किया।
dharmpath.com dharmpath