इमरान हाशमी बना रहे हैं कैंसर पर आधारित वृत्तचित्र

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी ने कैंसर पर आधारित एक वृत्तचित्र पर काम शुरू किया है। इससे पहले अभिनेता ने अपने बेटे अयान के कैंसर इलाज और इस दौरान अपने संघर्ष पर एक किताब लिखी थी।

उन्होंने कहा कि वृत्तचित्र अभी अपने शुरुआती चरण में है।

रविवार को इमरान ने ट्वीट किया, “कैंसर पर एक डॉक्यूमेंट्री पर कार्य शुरू हुआ है। यह अपने शुरुआती चरण में है। कैंसर की दुनिया के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह महत्वपूर्ण है।”

फरवरी 2010 में जन्मे अयान, इमरान और उनकी पत्नी परवीन शाहानी के बड़े बेटे हैं। 2014 की शुरुआत में अयान में चार वर्ष की उम्र में कैंसर के शुरुआती लक्षण दिखे थे।

इस बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अपने संघर्ष की कहानी साझा करने के लिए इमरान ने पिछले वर्ष ‘द किस ऑफ लाइफ : हाउ ए सुपरहीरो एंड माइ सन डिफीटेड कैंसर’ नाम से एक किताब लिखी थी। यह किताब उनके फिल्मी करियर, परिवार, उनके बेटे के जन्म, उसको कैंसर और इसके बाद इलाज की घटनाओं को बताती है।

मीडिया खबरों के अनुसार, इस डॉक्यूमेंट्री का अस्थाई तौर पर नाम ‘द सी वर्ल्ड’ रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493