बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के गुइझू प्रांत में रविवार को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन में विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 35 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
भारी बारिश से जमीन धंस गई, जिससे चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीएनपीसी) द्वारा संचालित पाइपलाइन टूट गई और उससे गैस का रिसाव हुआ।
विस्फोट से लगी आग को बुझा लिया गया है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
dharmpath.com dharmpath