लेबनान के शरणार्थी शिविर में लगी आग, 2 मरे

बेरूत, 3 जुलाई (आईएएनएस)। लेबनान में सीरियाई शरणार्थी शिविर में रविवार को लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए।

एक सुरक्षा सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि नागरिक सुरक्षा एवं लेबनान रेड क्रॉस सोसाइटी ने पीड़ितों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि शिविर से गैस रिसाव होने से आग लगी, जो बाद में बढ़ गई।

शिविर के पास कई मोटरसाइकिलें खड़ी रहते हैं, जिनसे गैसोलिन का रिसाव हुआ था।

सूत्र ने बताया कि इस शिविर में 150 टेंट थे जिनमें लगभग 1,000 शरणार्थी रह रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493