‘निन्नु कोरी’ नानी के करियर की सबसे भावनात्मक फिल्म : शिवा

चेन्नई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘निन्नु कोरी’ से निर्देशन में कदम रख रहे शिवा निर्वाण का कहना है कि यह फिल्म बतौर मुख्य अभिनेता नानी के लिए सबसे भावनात्मक फिल्म होगी।

चेन्नई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘निन्नु कोरी’ से निर्देशन में कदम रख रहे शिवा निर्वाण का कहना है कि यह फिल्म बतौर मुख्य अभिनेता नानी के लिए सबसे भावनात्मक फिल्म होगी।

फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

शिवा लंबे अर्से से नानी के साथ काम करने की ख्वाहिश पाले हुए थे और इतने सालों के दौरान उन्होंने कई कहानियों के बारे में सोचा।

शिवा ने आईएएनएस को बताया, “यहां तक कि सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के दौरान मैंने उनसे मिलने की कोशिश की और कहानियां सुनाने की कोशिश की, इतने वर्षो में मैंने उनके लिए करीब चार-पांच कहानियां सोची। कई नवोदित निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते हैं, क्योंकि वह किसी भी चीज से ज्यादा कहानी को महत्व देते हैं।”

काफी इंतजार के बाद जब आखिरकार मौका आ गया तो शिवा ने नानी को बढ़िया पटकथा दी।

उन्होंने कहा, “यह मुख्य किरदारों के बीच भावनात्मक संघर्षो के साथ रोमांटिक फिल्म है। यह नानी के करियर की सबसे भावनात्मक फिल्म है, लेकिन यह उदासीन फिल्म नहीं है। इसमें कॉमेडी भी है, लेकिन दर्शकों को जबरन हंसाने की कोशिश नहीं की गई है।”

निर्देशक ने नानी के साथ काम करने के बारे में कहा कि वह दर्शकों की पसंद से बखूबी वाकिफ है और जानते हैं कि उन्हें कैसी कहानियां पसंद आएंगी।

फिल्म में निवेदा थॉमस और आधि पिनिसेट्टी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493