दमिश्क, 3 जुलाई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने पूर्वी सीरिया के डेर अल-जोर में खाद्यान्न की आपूर्ति कर रहे सीरियाई हेलीकॉप्टर को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया और उसमें आग लगा दी गई।
हालांकि, अभी पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं।
आईएसे की समचार एजेंसी अमाक की ओर से जारी की गई तस्वीरों में हेलीकॉप्टर को गिरते देखा जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath