चेन्नई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर की बिक्री में जून में 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने जून माह में कुल 2,73,791 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 के जून में यह आंकड़ा 2,47,364 वाहनों का था।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने कुल 2,68,638 दोपहिया, 5,173 तिपहिया वाहन बेचे, जबकि पिछले साल जून में कंपनी ने कुल 2,40,236 दोपहिया वाहन और 7,128 तिपहिया वाहन बेचे थे।
कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोपहिया वाहनों की बिक्री 12 फीसदी बढ़ी है, जो 7.85 लाख रही, जबकि साल 2016 की पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 7.01 लाख वाहन बेचे थे।
हालांकि तिपहिया वाहनों की बिक्री समान स्तर पर बनी रही। साल 2016 की तिमाही में भी कंपनी ने कुल 0.17 लाख तिपहिया वाहनों की बिक्री की थी।
dharmpath.com dharmpath