पाकिस्तान पर भारतीय महिलाओं की जीत को बी-टाउन ने सराहा

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला विश्व कप में भारत की रविवार को पाकिस्तान पर जीत के बाद अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और अनुपम खैर जैसे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने टीम को बधाई दी है।

भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 95 रनों से हरा दिया। यह भारतीय महिलाओं की लगातार तीसरी जीत है।

मैच के बाद अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत के लिए बधाई। दुआ है आप और आगे बढ़ती रहें और इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करती रहें।”

अनिल कपूर ने लिखा है, “इन महिलाओं पर मुझे गर्व है। आईसीसी महिला विश्व कप-2017। उम्मीद है यह जीत अन्य महिलाओं को अपने क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी।”

अनुपन खैर ने ट्वीट किया, “भारत को आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार जीत के लिए बधाई। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। आप पर मुझे गर्व है। जय हो।”

अभिनेत्री डायना पेंटी ने लिखा, “आज की शानदार जीत पर भारत की महिला टीम को बधाई हो। आपने कमाल कर दिया।”

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने लिखा है, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई हो। आप सभी ने हमें गौरवान्वित किया है। जय हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493