अर्जुन, परिणीति ‘इश्कजादे’ के बाद फिर से साथ नजर आएंगे

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ के बाद एक बार फिर दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में साथ नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी देश के दो अलग-अलग हिस्सों में रहने वालों की है, जो एक-दूसरे को नापसंद करते हैं और संदेह की दृष्टि से देखते हैं।

फिल्म के बारे में बनर्जी ने एक बयान में कहा, “एक बार फिर यह मेरी पहली फिल्म की तरह लग रही है। यह एक ऐसे युवक और ऐसी युवती की कहानी है, जो हमेशा एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं और एक-दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते।”

बयान के अनुसार, यह फिल्म यश राज बैनर तले निर्मित हो रही है।

अर्जुन ने कहा, “एक बार फिर से आदि सर और परिणीति के साथ काम करके बेहद खुशी हो रही है। यश राज फिल्म्स घर वापस आने जैसा है। दिबाकर बनर्जी नए युग का सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनके संरक्षण में काम करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।”

नई फिल्म से उत्साहित परिणीति ने कहा, “‘इश्कजादे’ के बाद दिबाकर की फिल्म में काम करने का मेरा और अर्जुन का सपना था। उनकी फिल्में बेहद प्रभावशाली होती हैं।”

बनर्जी की फिल्म ‘तितली’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ के बाद यशराज फिल्म्स के साथ यह तीसरी फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493