मोंटेवीडियो, 3 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले लुइस सुआरेज अपने क्लब के दोस्त और स्टार खिलाड़ी अर्जेटीना के लियोनेल मेसी के शादी समारोह में शिरकत करने गए थे, इसी दौरान उनके गृहनगर में उनके पुतले को कुछ लोगों ने तोड़ दिया।
स्पेन के अखबार-एएस के मुताबिक, जमीन पर पड़े सुआरेज के पुतले के करीब पड़े एक कागज के टुकड़े पर लिखा था, “मैं मेसी की शादी में गया हूं, जल्द ही लौटूंगा।”
उरुग्वे के साल्टो में रविवार सुबह सुआरेज का पुतला जमीन पर पड़ा मिला। इससे पहले इसी साल की शुरुआत में ब्यूनस आयर्स में मेसी के पुतले के अग्र भाग को लोगों ने चुरा लिया था।
dharmpath.com dharmpath