दैनिक संशोधन बाद पेट्रोल 2 रुपये, डीजल 1 रुपये सस्ता

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। हालांकि पेट्रोलियम पदार्थो को अभी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में नहीं लाया गया है। लेकिन पिछले महीने शुरू हुई दैनिक संशोधन व्यवस्था के बाद से पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक और डीजल की कीमत में एक रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

देश भर में 16 जून से लागू दैनिक दर संशोधन व्यवस्था के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.35 रुपये तथा डीजल की कीमत 1.02 रुपये कम हुई है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.48 रुपये तथा डीजल की कीमत 54.49 रुपये है।

पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत राज्यों के कर के हिसाब से अलग-अलग है, क्योंकि इसे जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में नहीं लाया गया है, जो जम्मू और कश्मीर को छोड़कर देश भर में एक जुलाई से लागू कर दिया गया है।

पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) हर पखवाड़े पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा करती थीं, अब इसकी हर रोज तड़के छह बजे समीक्षा की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493