काठमांडु, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में सोमवार को प्रतिबंधित नशीले पदार्थो के साथ एक भारतीय नागारिक को गिरफ्तार किया गया।
नेपाल के प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान, भारतीय राज्य बिहार के मोतिहारी जिले के 19 वर्षीय फूल मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है।
अंसारी बस से बीरगंज से काठमांडू जा रहा था। नेपाल पुलिस द्वारा एक जांच के दौरान उसके पास से नशीली दवाएं मिलीं।
dharmpath.com dharmpath