ग्वेन स्टेफनी के साथ काम करने की इच्छुक रीटा ओरा

लॉस एंजेलिस, 4 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका रीटा ओरा का कहना है कि वह ग्वेन स्टेफनी के साथ मिलकर किसी म्यूजिक वीडियो पर काम करना चाहती हैं।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह स्टेफनी को खासा पसंद करती हैं और उन्हें फॉलो करती हैं।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके ने एमटीवी एएसकेएस में रीटा ओरा के हवाले से बताया, “मुझे लगता है कि मुझे किसी के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मैं शुरू से ही ग्वेन स्टेफनी के साथ मिलकर काम करना चाहती हूं क्योंकि वह मेरी आदर्श हैं।”

रीटा ने कहा, “मैं उनसे कई बार मिली हूं और उन्हें पता है कि मैं हर साक्षात्कार में उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त करती हूं। मुझे लगता है कि मैं क्रेजी शख्स हूं, किसी पीछा करने वाले शख्स की तरह, जो मैं हूं और मैं इसे स्वीकार करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493