ब्रिटेन के पेंटबॉलिंग सेंटर में भीषण आग

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के इंडोर पेंटबॉलिंग सेंटर में सोमवार को भीषण आग लगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मर्सीसाइड फायर एंड रिस्क्यू सर्विस के हवाले से बताया कि ऐसी खबरे हैं कि बोरो मार्ग पर दो लोग डेजेर्ट स्टॉर्म की इमारत में घुसे लेकिन अभी तक बाहर नहीं आए।

प्रवक्ता ने बताया, “दमकल विभाग के बचाव कर्मियों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे अलर्ट कर दिया गया और वह 5.5 से पहले ही मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया कि इमारत में आग लगी है। ऐसी खबरें हैं कि दो लोग इमारत में घुसे थे लेकिन वे बाहर नहीं निकले।”

मर्सीसाइड फायर एंड रिस्क्यू सर्विस ने ट्वीट कर बताया कि पेंटबॉल सेंटर में लगी आग की वजह से बोरो मार्ग, प्रेस्कॉट मार्ग और सेंट हेलेन्स टाउन सेंटर के एकलेस्टन सेंट को बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493