कोलंबो, 4 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने मंगलवार को महेश सेनानायके को देश का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया।
सिरिसेना ने जारी बयान में कहा, “श्रीलंका के महान बेटे महेश सेनानायके ने सेना के कमांडर इन चीफ पद की शपथ ली।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेनानायके को लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पदोन्नत भी किया गया।
सेनानायके, क्रिसंथा डी सिल्वा का स्थान लेंगे, जिन्हें पिछले सप्ताह सिरिसेना ने जनरल रैंक से नवाजा था।
dharmpath.com dharmpath