चीन में बारिश से 42 की मौत

बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश से 42 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लापता हैं।

सार्वजनिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, भारी बारिश से आई बाढ़ से क्षेत्र की 60 से अधिक नदियां उफान पर हैं।

हुनान और गुआंग्शी झुआंग सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हजारों की संख्या में जवान, पुलिस, सरकारी कर्मचारी और नागरिक यांगत्जे नदी से सटी कई प्रांतों में आई बाढ़ से जूझ रहे हैं।

हुनान की राजधानी चांग्शा के निगरानी स्टेशन में जलस्तर रिकॉर्ड 39.51 मीटर तक पहुंच गया है।

बाढ़ से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेड़ टूट गए हैं और वाहन, दुकानें, फसलें सब नष्ट हो गई हैं। हजारों की संख्या में लोगों को बचाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493