लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फारवर्ड सैंड्रो रामिरेज ने सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लहब एवर्टन के साथ करार किया।
वह इससे पहले स्पेनिश क्लब मालागा के लिए खेल रहे थे। एवर्टन के साथ रामिरेज का चार साल का करार हुआ है।
एवर्टन को अपना अटैक मजबूत करने के लिए रामिरेज जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी क्योंकि रामेलू लुकाकू सम्भवत: एवर्टन का साथ छोड़ रहे हैं।
बार्सिलोना के लिए खेल चुके रामिरेज ने एवर्टन की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, “मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे करियर में एक खास पल है। एवर्टन मेरे लिए उपयुक्त जगह है। मैं अपना खेल सुधारते हुए क्लब के लिए योगदान देने हेतु तैयार हूं।”
dharmpath.com dharmpath