आर्सेनल के लिए खेलना जारी रखूंगा : गिरौड

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के लिए खेलने वाले फ्रांस के ओलिवर गिरौड ने मंगलवार को कहा कि वह क्लब के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।

क्लब के साप्ताहिक अखबार पोडकास्ट ने गिरौड के हवाले से लिखा है, “मैं अपने करियर में कुछ खिताब चाहता हूं। यह मेरे लिए अहम है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ और चीजें हैं जो मेरे लिए जरूरी हैं और वो है लोग, जिनके लिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसलिए मैं अपने अच्छे सफर को आगे ले जाना चाहता हूं और हमेशा सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मैं एक या इससे ज्यादा खिताब अपने करार के अंत तक जीतना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरी प्ररेणा मेरे पास है। मैं अपने परिवार के लिए हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493