‘लेफोन डब्ल्यू2’ स्मार्टफोन 3999 रुपये में लांच

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेफोन ने मंगलवार को एंट्री-लेवल 4जी/वीओएलटीई बजट स्मार्टफोन ‘लेफोन डब्ल्यू2’ लांच किया, जिसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।

‘लेफोन डब्ल्यू2’ में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वैड कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ एक जीबी रैम और आठ जीबी इन बिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रो कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस 22 क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करता है।

लेफोन टेक्नॉलजी के व्यापार प्रमुख विनोद पंडित ने एक बयान में कहा, “‘लेफोन डब्ल्यू2’ में नवीनतम स्पेसिफिकेशन हैं और यह अपनी श्रेणी में यकीनन सबसे अच्छा मॉडल है।”

इस डिवाइस में दो मेगापिक्सल का पिछला कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ है और अगला कैमरा वीजीए (0.3 मेगापिक्सल के बराबर) है।

इसमें ग्रेविटी सेंसर है, जो आभासी वास्तविकता का गेमिंग अनुभव मुहैया कराता है। इसका डिस्प्ले 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493