नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी शुक्रवार से शुरू हो रही सुपर बॉक्सिंग लीग (एसबीएल) के पहले संस्करण में बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता फ्रेंचाइजी के सह मालिक के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी शुक्रवार से शुरू हो रही सुपर बॉक्सिंग लीग (एसबीएल) के पहले संस्करण में बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता फ्रेंचाइजी के सह मालिक के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
अभिनेता सुनील शेट्टी और फिल्म ‘बाहुबली’ में काम कर चुके राणा डुग्गुबती ने बाहुबली बॉक्सर्स नाम से टीम खरीदी है।
सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस लीग से खेल के क्षेत्र में कदम रख दिया है। उनके पास दिल्ली ग्लैडिएटर्स का मालिकाना हक है।
रणदीप हुड्डा और सोहेल खान क्रमश: हरियाणा वॉरियर्स एवं मुंबई असैसियंस के सह-मालिक हैं। मराठा योद्दा का मालिकाना हक रितेश देशमुख के पास है।
लीग का उद्घाटन डीडीए बैडमिंटन एवं स्कवैश स्टेडियम में होगा। पहला मैच हरियाणा और दिल्ली के बीच खेला जाएगा।
लीग के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिल दोसांझ ने कहा, “बॉलीवुड के लोगों द्वारा मुक्केबाजी में जो रूचि दिखाई गई उससे हम बेहद खुश हैं।”
उन्होंने कहा, “बॉलीवुड का खेल से प्यार छुपी हुई बात नहीं है। इन लोगों का हमारे साथ जुड़ना बताता है कि इस देश में मुक्केबाजी में काफी प्रतिभा है।”
dharmpath.com dharmpath