लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ स्टार किम मार्श ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। वह ट्विटर पर लगातार मिल रही नकारात्मक टिप्पणियों से परेशान थीं।
वेबसाइट मिरर डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, किम (41) ने पत्रिका ओके के समक्ष यह बयान दिया।
किम ने अपने ब्लॉग में कहा, “जब आप ट्विटर की दुनिया से ब्रेक लेते हो, तब आपको पता चलता है कि इसने अपनी जिंदगी पर काबू पा लिया था। आप इसके आदी हो जाते हो।”
उन्होंने कहा, “आपको अधिकतर अच्छी टिप्पणियां मिलेंगी लेकिन एक नकारात्मक टिप्पणि पर ही आपका ध्यान रहेगा, जो काफी परेशान करने वाला होता है।”
dharmpath.com dharmpath