मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध निर्माता एव द फिल्म एंड टेलीविजन प्रॉड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि दोहरे कराधान से तमिल फिल्म उद्योग को वाणिज्यिक रूप से लाभ नहीं होगा।

तमिलनाडु की सरकार द्वारा जीएसटी के अलावा मनोरंज कर के रूप में 30 फीसदी कर लगाने के फैसले का चारों ओर से कड़ा विरोध हो रहा है।
सिद्धार्थ ने जारी बयान में कहा, “तमिलनाडु सरकार द्वारा दोहरे कराधान से ‘एक राष्ट्र एक कर’ का सिद्धांत तो असफल होगा ही साथ में यह फिल्म उद्योग के लिए भी सही नहीं है। इससे सिनेमा हॉल बंद होंगे और नौकरियां जाएंगी।”
इस बढ़े हुए कर के विरोध में तमिलनाडु के सभी सिनेमाघर बंद हैं।
गिल्ड की तरफ से सिद्धार्थ ने के. पलानीस्वामी सरकार और अन्य राज्य सरकारों से अनुरोध किया है।
dharmpath.com dharmpath