टाटा मोटर्स ने कारों की कीमतें 12 फीसदी तक घटाई

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के लागू होने के बाद टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 12 फीसदी की कटौती की घोषणा की है।

कंपनी के अध्यक्ष (यात्री कार व्यापार इकाई) मयंक पारीक ने कहा, “हमने कीमतों में 12 फीसदी तक की कटौती की है, जो मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 3,300 रुपये से लेकर 2,17,000 रुपये तक है।”

उन्होंने कहा कि खरीदारी को प्रोत्साहन देने के सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

पारिक ने कहा कि कंपनी ने जीएसटी लागू होने के बाद उसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है।

जून में जीएसटी के कारण ग्राहकों की खरीदारी भावना प्रभावित हुई थी, जिसके कारण कंपनी की घरेलू बाजार की बिक्री पर असर पड़ा था।

कंपनी ने जून में कुल 11,176 यात्री वाहनों की बिक्री की, जो कि पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। साल 2016 के जून में कंपनी ने कुल 12,482 कारों की बिक्री की थी।

जीएसटी का स्वागत करते हुए पारीक ने कहा कि इससे व्यापार में आसानी होगी और अर्थव्यवस्था के लिए और खासतौर से वाहन उद्योग के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493