वारसॉ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोलैंड दौरे के तहत बुधवार शाम को वारसॉ पहुंच गए।
वारसॉ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोलैंड दौरे के तहत बुधवार शाम को वारसॉ पहुंच गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप और पत्नी मेलानिया स्थानीय समयानुसार लगभग रात लगभग 10.15 बजे एयर फोर्स वन में सवार होकर वारसॉ पहुंचे।
ट्रंप गुरुवार को पोलैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के मुख्य सहयोगी किर्जिजस्टोफ के मुताबिक, इस दौरान ट्रंप राष्ट्रपति डूडा से मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय थ्री सीज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
ट्रंप क्रासीनस्कीच चौक से विदेश नीति को लेकर संबोधित भी कर सकते हैं।
पोलैंड के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान सुरक्षा और अर्थव्यवस्था दो प्रमुख विषय होंगे।
यह ट्रंप का यूरोप का दूसरा दौरा है। वह वारसॉ के बाद जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी के हैम्सबर्ग भी जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath