तेल अवीव, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से इजरायली दूतावास पर हुए हमले की जांच के संबंध में भी चर्चा की।
नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास पर 2012 में हमला हुआ था।
प्रधानमंत्री के ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक, नेतन्याहू ने घटना की जांच के बारे में भी पूछा।
बैठकों के बाद जारी संयुक्त बयान में इस मुद्दे का भी उल्लेख है।
बयान के मुताबिक, “दोनों प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा है कि आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”
बयान के मुताबिक, नेतन्याहू और मोदी के बीच आतंकवादी संगठनों की पहुंच हथियारों तक नहीं होने देने पर भी सहमति बनी।
dharmpath.com dharmpath