लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता जेरार्ड बटलर का दिल एक बार फिर टूट गया है।
जेरार्ड (47) की मुलाकात हाल ही में रेस्तरां में एक युवा महिला से हुई थी लेकिन उस महिला ने जेरार्ड के प्रपोजल को ठुकरा दिया है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, महिला को लगता है कि जेरार्ड उनसे उम्र में कुछ ज्यादा ही बड़े हैं।
एक सूत्र ने ‘लाइफ एंड स्टाइल’ पत्रिका को बताया, “जेरार्ड 20-22 साल की लड़की के प्रति आशक्त थे लेकिन उस लड़की ने जेरार्ड की बड़ी उम्र का हवाला देकर उनसे दूरी बना ली।”
इसके बाद जेरार्ड अब एक बार फिर अपनी पूर्व प्रेमिका मॉर्गन ब्राउन के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। इस जोड़े को पिछले सप्ताहांत मेक्सिको के समुद्र तट पर भी साथ देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath