लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने कैलिफोर्निया में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है और अंदेशा जताया है कि क्षेत्र में इस हफ्ते रिकॉर्ड स्तर पर उच्च तापमान दर्ज हो सकता है।

एनडब्ल्यूएस ने बुधवार को कहा, “दक्षिणपूर्व में रेगिस्तानी भागों में केंद्रित एक ऊपरी स्तर का उच्च दबाव बढ़ना जारी रहेगा और शनिवार को यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा। “
शनिवार तक आंतरिक भूभागों में गर्मी चरम पर पहुंच सकती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एनडब्ल्यूएस का अनुमान है कि दक्षिणपूर्व कैलिफोर्निया के कई आंतरिक क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री से लेकर 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
मध्य कैलिफोर्निया स्थित सिएरा नेवादा पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार को सेक्वेया से योसेमित तक आग लगने के अंदेशे के चलते चेतावनी दी गई।
मवेशियों के लिए भी भीषण गर्मी काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है। ‘द फ्रेस्नो बी’ समाचार पत्र के मुताबिक, पिछले हफ्ते जून में असामान्य रूप से गर्मी पड़ने के कारण 4,000 से 6,000 मवेशियों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath