जकार्ता, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार पांच लोगों की गुरुवार को मौत की पुष्टि हुई।
जकार्ता, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार पांच लोगों की गुरुवार को मौत की पुष्टि हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खोज व बचाव विभाग के एक प्रवक्ता मरसूदी के हवाले से बताया, स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय के दर्जनों राहतकर्मियों ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव की प्रक्रिया शुरू की थी।
मरसूदी ने बताया, “हमने वामेना कस्बे से चार के शव बरामद कर लिए हैं लेकिन एक शव अभी भी घटनास्थल पर है।”
निजी कंपनी एसोसिएटेड मिशन एविएशन (एएमए) द्वारा संचालित विमान में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक पायलट, सह-पायलट व तीन यात्रियों सहित कुल पांच लोग सवार थे।
यह विमान वामेना से डेराक्मा जा रहा था।
dharmpath.com dharmpath