रोम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब नापोली को पहली बार इटालियन लीग सेरी-ए का खिताब दिलाने वाले अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने क्लब की उस ऐतिहासिक जीत की 30वीं वर्षगांठ पर शिरकत की।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नैप्लस की नागरिकता हासिल करने के बाद माराडोना ने बुधवार को शहर के मेयर लुइगी डे मागिस्ट्रीस के साथ समारोह में हिस्सा लिया। माराडोना ने 10,000 से ज्यादा क्लब के समर्थकों को संबोधित किया।
क्लब ने 1987 में खिताब जीता था। लेकिन माराडोना ने 33 साल पहले जिस तारीख को क्लब का दामन थामा था उस तारीख को जश्न मानाने के लिए चुना गया। माराडोना पहली बार पांच जुलाई 1984 को क्लब में आए थे।
अपने पुराने दिन याद करते हुए माराडोना ने कहा, “हम नापोली के लोग जब घर के बाहर खेलते थे, तो हमें जातिवाद का सामना करना पड़ा था।”
उन्होंने कहा, “जब मैं विश्व भर में घूमता हूं, मैं ऐसे लोगों को पाता हूं जिनका प्यार आप कभी नहीं भूल सकते। लेकिन आप लोगों ने जो प्यार दिया है, उतना कोई नहीं दे सकता।”
dharmpath.com dharmpath