हालिया समय में निवेदा तेलुगू सिनेमा की सबसे अच्छी खोज : राणा दग्गुबाती

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबाती का मानना है कि अभिनेत्री निवेदा थॉमस तेलुगू सिनेमा के लिए हाल के समय की सबसे अच्छी खोज हैं। अभिनेत्री की फिल्म ‘निन्नु कोरी’ शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

राणा बुधवार रात इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने ट्वीट किया, “कुछ असाधारण कलाकारों के साथ शानदार फिल्म देखी..’निन्नु कोरी’ । मुझे इस बात पर खुशी और गर्व है कि मैं ऐसे बेहतरीन लोगों के समय में काम कर रहा हूं।”

शिव निर्वाण निर्देशित ‘निन्नु कोरी’ में नानी और आदि पिनिसेट्टी भी हैं।

राणा ने ट्वीट किया, “निवेदा, आप हाल के समय में तेलुगू सिनेमा की सबसे अच्छी खोज हैं।”

राणा फिलहाल अपनी तेलुगू फिल्म ‘नेने राजू, नेने मंत्री’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले महीने राणा ने ‘नंबर वन यारी विद राणा’ शो से छोटे पर्दे पर आगाज किया। शो को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493