मैडोना का टुपाक से रिश्ता टूटने की वजह श्वेत नस्ल

लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत रैपर टुपाक शकूर ने गायिका मैडोना से इसलिए रिश्ता खत्म कर लिया था, क्योंकि वह श्वेत नस्ल की थीं। जारी किए गए एक नए पत्र से यह खुलासा हुआ है।

वेबसाइट ‘यूएसएटुडे डॉट कॉम’ के मुताबिक, मैडोना ने 2015 में कहा था कि 1996 में टुपाक की मौत होने से पहले उन्होंने उन्हें डेट किया था, लेकिन गायिका ने अलगाव का कारण नहीं बताया था।

सुबह 4.30 बजे मैडोना को लिखे पत्र की शुरुआत उनसे माफी मांगने के साथ होती है।

यौन शोषण के आरोप में नौ महीने जेल की सजा काटने वाले टुपाक ने लिखा है, “मैं वैसा दोस्त नहीं बन पाया, जैसा बनना चाहिए, जबकि मैं जानता हूं कि मैं वैसा बनने में सक्षम हूं।”

उन्होंने आगे लिखा कि लोगों ने शायद काले शख्स के साथ मैडोना को देखकर उन्हें खुले विचारों वाली और रोमांचक महिला के रूप में देखा होगा, हालांकि उन्होंने कहा कि लोग उनके (टुपाक) बारे में उन्हें डेट करने को लेकर ऐसी ही सोच नहीं रखेंगे।

उन्होंने लिखा, “लेकिन मेरे लिए..मुझे लगता है कि अपनी ‘छवि’ के चलते उन लोगों को निराश कर रहा हूं, जिनकी वजह से मैं इस मुकाम पर हूं।”

पत्र में टुपाक मैडोना के साथ अपनी दोस्ती को नए सिरे से मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं और कहा कि उनका इरादा उन्हें कभी तकलीफ पहुंचाने का नहीं था।

मैडोना ने इस पत्र के बारे में सार्वजनिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा है।

रोलिंग स्टोन के मुताबिक, यह पत्र 19-28 जुलाई तक ‘गोट्टा हैव रॉक एंड रॉल’ नीलामी में उपलब्ध होगा।

टुपाक की 25 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493