अपना पहला ‘सिंगल’ रिलीज करेंगी श्रेया घोषाल

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ‘धड़कनें आजाद हैं..’ शीर्षक से अपने पहले ‘सिंगल’ की रिलीज के लिए तैयार हैं।

श्रेया का यह ऐसा पहला गीत है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी आवाज दी है, बल्कि उन्होंने खुद इसका निर्माण किया है और गीत गाते हुए वह पर्दे पर नजर भी आएंगी।

श्रेया ने एक बयान जारी कर कहा, “संगीत प्रस्तुतियों और फिल्मों के लिए गीत गाने के अलावा मैं इस साल इस तरह की नई चीजें करने को लेकर उत्साहित हूं। फिल्म की सीमाओं से परे हटकर संगीत रचना हमेशा मुझे खुशी देता है, लेकिन इस बार मैंने निर्माण संबंधी सारे काम खुद किए, इसलिए मेरे प्रतिभाशाली दोस्त साथ आए, और मुझे अपने पहले ‘सिंगल’ के लिए बेहतरीन टीम मिली।”

श्रेया ने बताया कि मनोज मुंतजिर के लिखे बोल पर दीपक पंडित ने बेहद शानदार धुन तैयार की है।

यह ‘सिंगल’ उनकी आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 10 जुलाई से रिलीज होगा। यह गाना मनाली और हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493