बेंगलुरू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। धोखाधड़ी से बचाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ‘मेड फॉर इंडिया’ स्काइप लाइट एप के साथ आधार नंबर को जोड़ने की सुविधा दी है, ताकि यूजर्स कॉलर करनेवाले के पहचान की ऑनलाइन सत्यापित कर सकें।
माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार की देर रात जारी एक बयान में कहा, “स्काइप लाइट के नवीनतम वर्जन के साथ आधार को एकीकृत किया गया है, ताकि यूजर्स की पहचान ऑनलाइन सत्यापित किया जा सके, जिससे लोगों को ज्यादा सुरक्षित रूप से संवाद करने में मदद मिलेगी।”
आधार को दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पहचान नंबर परियोजना माना जाता है तो जिसमें माध्यम से भारत के लोग सरकार, व्यापार और अन्य से धोखाधड़ी की कम जोखिम और अधिक सुरक्षा के साथ जुड़ सकते हैं।
आधार के माध्यम से स्काइप पर दोनों ही पक्ष वीडियो कॉल पर एक-दूसरे की पहचान की पुष्टि कर सकते हैं।
बयान में कहा गया, “स्काइप आधार से संबंधित किसी भी जानकारी को स्टोर नहीं करेगा। साथ ही हमेशा की तरह यूजर की निजी जानकारी, उसका वीडियो और ऑडियो संवाद, उसका चैट रिकार्ड सुरक्षित रूप से एनक्रिप्टेड रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath