एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में लक्ष्मणन ने जीता स्वर्ण

भुवनेश्वर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के गोविंडन लक्ष्मणन ने गुरुवार को यहां जारी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

लक्ष्मणन ने कलिंगा स्टेडियम में 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे लैप के अंत तक लक्ष्मणन चार धावकों से पीछे थे लेकिन अंतिम 300 मीटर में शानदार दौड़ लगाते हुए उन्होंने काफी अच्छे अंतर से पहला स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अनुभवी चक्का फेंक एथलीट विकास गौड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस स्पर्धा में ईरान के मोहम्मद सामीमी ने पहला स्थान पाया जबकि मलेशिया के मोहम्मद सम्सुद्दीन ने रजत पदक प्राप्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493