रोंडा रोजी के घर चोरी

वेनिस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मिक्सड मार्शल कलाकार व अभिनेत्री रोंडा रोजी के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस दौरान चोर उनके घर से कीमतों गहनों के साथ-साथ ओलंपिक रिंग्स व बंदूकें भी ले गए।

ट्रेविस ब्राउन के साथ शादी की योजना बना रहीं रोंडा ने बताया कि चोरी होने के बाद ट्रैविस उनसे मिलने पहुंचे।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रोंडा ने कहा कि घटना के दौरान वह घर से बाहर थीं और उन्हें जब इसके बारे में पता चला तो वह चौंक गईं।

उन्होंने कहा, “हमें महसूस हुआ कि हमारे घर चोरी हुई। कोई मेरे घर में तीन दिनों तक रहा और मेरे बिस्तर पर सोया। उसने मेरी ओलम्पिक रिंग्स, बंदूकें और मेरे कीमती गहने व घर में रखे हुए हेडफोन तक चुरा लिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493