मेड्रिड, 7 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी की टीम एक बार फिर से फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर लौट आई है।
दो साल पहले यह टीम शीर्ष पर पहुंची थी और अब गुरुवार को एक बार फिर उसने ब्राजील को हटाते हुए रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।
जर्मनी ने हाल ही में चिली को हराकर कनफेडरेशंस कप खिताब जीता है। वह मौजूदा विश्व चैम्पियन भी है।
चिली को हालांकि तीन स्थान का नुकसान हुआ है। चिली की टीम सातवें स्थान पर है, लेकिन वह दक्षिण अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी कोलम्बिया से ऊपर है।
ब्राजील दूसरे, अर्जेटीना तीसरे, पुर्तगाल चौथे और स्विट्जरलैंड पांचवें स्थान पर है। इसी तरह पोलैंड छठे स्थान है, जबकि चिली सातवें और कम्बोडिया आठवें स्थान पर है।
फ्रांस की टीम नौवें और बेल्जियम 10वें क्रम पर है।
dharmpath.com dharmpath