अनुराग कश्यप की ‘मुक्केबाज’ के सह-निर्माता होंगे आनंद एल राय

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार आनंद एल राय और अनुराग कश्यप ने पहली बार फिल्म ‘मुक्केबाज’ के लिए हाथ मिलाया है।

राय फैंटम फिल्म्स और इरोज इंटनेशनल के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे, जबकि कश्यप फिल्म का निर्देशन करेंगे।

प्रोडक्शन बैनर के आधिकारिक ट्विटर पेज की पोस्ट के मुताबिक “आनंद एल राय और अनुराग कश्यप..दो अलग-अलग विश्व नवंबर में एक ही अखाड़े में उतरेंगे। 10 नवंबर को ‘मुक्केबाज’।”

फिल्म के वीडियो टीजर के अनुसार, इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के एक मुक्केबाज की है, जो एक ब्राह्मण लड़की के प्यार में पड़ जाता है।

राय ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं।

वहीं कश्यप ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

टीजर के संगीत को ध्यान से सुनने पर आपको हिप-हॉप कलाकार डिवाइन की आवाज सुनाई पड़ सकती है, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में आगाज कर रहे हैं।

डिवाइन ने अपने बयान में कहा, “यह मेरे पसंदीदा निर्देशक, पसंदीदा निर्माता और मेरी शुरुआत के लिए था। मेरे पास जो कुछ था..मैंने दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493