रोम, 7 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका एली गोल्डिंग को उनके प्रेमी कैस्पर जोप्लिंग के साथ इटली के काप्री में एक समुद्री तट पर मौसम का आनंद उठाते हुए देखा गया।
ब्रिटेन के अखबार डेलीमेल की वेबसाइट पर जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय के लिए संगीत से विराम लेने वाली गोल्डिंग को इस हफ्ते की शुरुआत में अपने प्रेमी के साथ प्यार करते हुए देखा गया।
बॉबी रिच से उनका अलगाव होने के बाद गोल्डिंग की जोप्लिंग के साथ डेट करने की अफवाहें मार्च से हैं।
बाद के महीनों में न्यूयार्क की सड़कों पर साथ में घूमते हुए देखे गए इस प्रेमी जोड़े ने अपने प्रेम की पुष्टि की थी।
dharmpath.com dharmpath