अनस, मुर्मू एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फाइनल में

भुवनेश्वर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय रिकार्डधारी मोहम्मद अनस और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली जौना मुर्मू ने 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपनी-अपनी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अनस ने पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई तो वहीं मुर्मू ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में हीट-2 से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारत को हालांकि 4 गुणा 100 स्पर्धा में बड़ा झटका लगा। इस स्पर्धा में भारतीय टीम अगले दौर में क्वालीफाई नहीं कर पाई। टीम इस स्पर्धा में इसलिए क्वालीफाई नहीं कर पाई क्योंकि उसने बैटन बदलने की रेखा को समय से पहले पार कर दिया था।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी अमिया कुमार मलिक काफी निराश दिखे।

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत की अर्पिता एम ने हीट-1 से फाइनल में कदम रखा है। उनके अलावा अनु. आर ने हीट-2 से तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

पुरुषों के डीकैथलोन स्पर्धा में चीन के गु कि ने 110 मीटर हर्डल में बढ़त ले ली। इसी स्पर्धा में भारत के अभिषेक शेट्टी पांचवें स्थान पर रहे।

अनस फाइनल मुकाबले में आज शाम को ही उतरेंगे। उनके अलावा इन फाइनल में अरोकिया राजीव भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भारत इस समय पदक तालिका में पहले स्थान पर है। उसके हिस्से कुल सात पदक हैं, जिसमें से दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493