जी20 शिखर सम्मेलन से पहले मर्केल ने मोदी का स्वागत किया

हैम्बर्ग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शुक्रवार को 12वें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। उन्होंने दुनिया के अन्य देशों के नेताओं का भी स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने दोनों नेताओं की तस्वीर के साथ ट्वीट कर कहा, “आदरपूर्ण मेजबान की ओर से गर्मजोशी भरा स्वागत। चांसलर मर्केल ने जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की।”

मोदी एक र्रिटीट में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें जी20 देशों की सरकारों के प्रमुख एक-दूसरे से अनौपचारिक बातचीत करेंगे।

दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के पहले दिन शुक्रवार को दो कामकाजी सत्र होने हैं। इनमें से एक सत्र वैश्विक विकास व व्यापार तथा दूसरा सत्र सतत विकास, जलवायु व ऊर्जा पर होगा।

मोदी शिखर सम्मेलन के इतर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो से भी मिलने वाले हैं।

इससे पहले मोदी ने दिन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) देशों के नेताओं से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक अर्थव्यवस्था में ब्रिक्स देशों की भूमिका को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493