महाकाल मंदिर उज्जैन में 38 पुजारियों पर गंदगी फैलाने पर जुर्माना

indexअनिल सिंह(धर्मपथ)– महाकाल मंदिर प्रबंधन ने एक कठोर निर्णय लेते हुए मंदिर के 38 पुजारियों पर गुटखा खा कर थूकने पर जुर्माना लगाया है।पूर्व में भी इन्हें प्रबंधन चेतावनी दे चुका था,ये पुजारी गुटखा चबा कर मंदिर परिसर में ही पीक दान कर देते थे और नाम आने वाले भक्तों का लगा देते थे.

प्रबंधन ने इन पर नजर रखी और सी सी टीवी केमरों की मदद से 38 पुजारियों को चिन्हित किया,अंततः इन 38 गंदगी करने वालों को 500-500 रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया.इनमे से अभी कई ने यह राशि जमा नहीं की है.महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष दर्शन करते हैं और कमाई का आंकड़ा करोड़ों रुपये पहुंच जाता है,इसके चलते पुजारियों की सांख्या में भी बढ़त हो गयी है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493