हुआवेई आनलाइन स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाएगी

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार द्वारा स्मार्टफोन निर्माताओं पर 10 फीसदी की मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) की घोषणा के कुछ ही दिन बाद चीन की स्मार्टफोन निर्माता हुआवेई ने कहा कि स्मार्टफोन की ऑनलाइन कीमतों में मामूली वृद्धि होगी।

राजधानी में गुरुवार को कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6 जीबी के ‘ऑनर 8 प्रो’ के लांचिंग के मौके पर समारोह से इतर हुआवेई इंडिया कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के निदेशक (उत्पाद केंद्र) एलेन वांग ने आईएएनएस को बताया, “हमारा भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कारोबार है। ऑनलाइन कारोबार में कीमतों में थोड़ी वृद्धि निश्चित है, लेकिन ऑफलाइन कारोबार पर इसका असर नहीं पड़ेगा।”

वांग ने हालांकि यह नहीं बताया कि कीमतों में यह वृद्धि कब से की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कंपनी देश के ग्राहकों पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी का कम से कम बोझ डालना चाहती है।

वांग ने कहा, “हमारे लिए भारत का बाजार बेहद महत्वपूर्ण है। कोई भी ब्रांड इसे अनदेखा नहीं कर सकता। यह जल्द ही दुनिया का शीर्ष स्मार्टफोन बाजार होगा।”

वांग के मुताबिक ‘ऑनर 8 प्रो’ में चौथी पीढ़ी का 12 मेगापिक्सल का ड्यूअल कैमरा तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493