पुतिन से चर्चा के लिए बहुत कुछ है : ट्रंप

हैम्बर्ग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ अपनी पहली बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर हैम्बर्ग में होगी।

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के छह महीने बाद ट्रंप और पुतिन की यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात होगी। यह बैठक जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर आयोजित की जाएगी। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के प्रमुख यहां पहुंचे हैं।

ट्रंप ने अपने ट्विटर अकांउट पर कहा, “मैं व्लादिमिर पुतिन सहित दुनिया के नेताओं के साथ बैठक की उम्मीद कर रहा हूं। पुतिन से बहुत सी चर्चा होनी है।”

अमेरिकी व रूसी नेताओं के बीच यह बहु-प्रतीक्षित बैठक ट्रंप के गुरुवार को वारसाव में दिए गए भाषण के बाद हो रही है, जिसमें ट्रंप ने मध्य व पूर्वी यूरोप की रक्षा के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता जताई थी और रूस की ‘अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों’ की आलोचना की थी।

ट्रंप के 20 जनवरी को पद संभालने के बाद दोनों नेताओं ने दो बार फोन पर वार्ता की है।

रूस ने अपने बयान में उम्मीद जताई कि ट्रंप व पुतिन की मुलाकात पूरी दुनिया के लिए जरूरी कामकाजी संवाद स्थापित करेगी और हर रोज बढ़ रही समस्याओं और महत्वपूर्ण विवादों को हल करने में सहायक होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493