अमेरिका के 2 बमवर्षकों ने दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ान भरी

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के दो बी-1 बमवर्षक विमानों ने विवादास्पाद पूर्वी एवं दक्षिण चीन साग के ऊपर से उड़ान भरी।

जापान के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास के तहत यह उड़ान भरी गई।

अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि अमेरिका के बमवर्षकों के साथ जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों ने भी गुरुवार रात को संयुक्त सैन्याभ्यास के तहत विवादित जलक्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी।

इन पर जापान और चीन दोनों अपना-अपना दावा ठोकते रहे हैं।

अमेरिकी प्रशांत वायुसेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पहली बार अमेरिका के बी-1 बमवर्षकों ने प्रशांत कमान से इस तरह के अभियान को शुरू किया।

जापान के एयर सेल्फ सुरक्षाबलों ने साफ किया कि यह मिशन विवादित जलक्षेत्र के बारे में किसी तरह का संदेश देने के लिए नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493