मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नेलसन मण्डेला की पोती ने की मुलाकात

सुश्री मण्डेला द्वारा मध्यप्रदेश में महिला स्व-समूहों को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना

मध्यप्रदेश में कार्य करने की जताई इच्छा

special-scheme-for-conservation-biology-shivraj-300x193भोपाल 12 जून 2014। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान आज जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति श्री नेलसन मण्डेला की पोती सुश्री एन्डीलेका मण्डेला ने मुलाकात की। श्री मण्डेला की सबसे बड़ी पोती सुश्री एन्डीलेका दक्षिण अफ्रीका में सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं।

सुश्री मण्डेला मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्व-सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे प्रयासों से काफी प्रभावित हुईं और उनकी सराहना की। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा जताई। इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के मानव संग्रहालय में दक्षिण अफ्रीका की जीवन्त जन-जातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक संबधों को मजबूत करने में गहरी रुचि रखते हैं और यह इस दिशा में पहला कदम है।

सम्मान में डिनर दक्षिण अफ्रीका में सहारा समूह के अध्यक्ष और बड़े उद्योगपति श्री अजय गुप्ता ने जोहान्सबर्ग में मुख्यमंत्री और उनके साथ गये प्रतिनिधि मण्डल को जोहान्सबर्ग में डिनर दिया। श्री अजय गुप्ता दक्षिण अफ्रीका में सहारा समूह के प्रमुख हैं। यह समूह वहाँ सूचना, संचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सुप्रतिष्ठित है। कम्पनी अब माइनिंग, ऊर्जा और मीडिया के क्षेत्र में भी काम करने में दिलचस्पी रखती है।

मुख्यमंत्री के समक्ष अफ्रीकी आदिवासियों के एक समूह ने पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493