फिल्मों का संगीत निचले स्तर पर : पलाश सेन

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। यूफोरिया बैंड के गायक पलाश सेन का मानना है कि फिल्मों का संगीत निचले स्तर पर पहुंच चुका है। एक साल में सैकड़ों गाने बनाए जा रहे हैं, जिसका असर गानों की गुणवत्ता पर पड़ रहा है और दुख की बात यह है कि यही गाने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पलाश ने बैंड के नए गाने ‘कबूतर’ को रिलीज करने के सिलसिले में गुरुवार को ‘हंगामा’ के कार्यालय का दौरा किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, “लोगों को यह समझने की जरूरत है कि फिल्मों का संगीत अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। एक साल में 100 फिल्में रिलीज होती हैं और सभी में औसतन छह गाने होते हैं और यही 600 गाने हमारे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसे मैं बहुत दुखद मानता हूं।”

‘कबूतर’ वीडियो मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों की तकलीफों को दर्शाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493