बॉलीवुड में आगाज करेंगे कनाडाई गायक नोफेल ईज

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के गायक नोफेल ईज मार्च 2018 में बॉलीवुड में अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में आगाज करने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के गायक नोफेल ईज मार्च 2018 में बॉलीवुड में अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में आगाज करने के लिए तैयार हैं।

वह सुरेश थॉमस के नेतृत्व वाले क्रिसेंडो फिल्म्स के साथ जुड़े हैं।

एक बयान के मुताबिक, 90 मिनट की फिल्म में एक जान-मानी अभिनेत्री भी होगी और फिल्म के बाकी कलाकार थिएटर या अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले होंगे।

नोफेल ने कहा, “देश में अविशवसनीय प्रतिभाएं हैं और जैसे मुझे पहला मौका पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी..इन कलाकारों को भी एक मौका और मंच मिलना चाहिए।”

फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की पृष्ठभूमि 1990 के दशक के समय की कला फिल्मों की याद दिलाएगी।

नोफेल इस फिल्म के संगीत के लिए राहत फतेह अली खान के साथ ‘अल्लाह जांदा’ गाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।

नोफेल ने कहा कि राहत के साथ काम करना उनके लिए सपना जैसा था और उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493